
आज दिनांक 29/07/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों से अधिनायक/अनुदेशक पद हेतु आयोजित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनज़र विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज









