
प्रेस विज्ञप्ति, संपादक महोदय गया जी। आज दिनांक 29/7/2026
भारत स्काउट और गाइड से पंजीकृत हुआ उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुरा एवं टेपा फतेहपुर।
गया जी-बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में जिले के प्रत्येक प्लस टू उच्च उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का वार्षिक दल पंजीयन एवं नवीनीकरण शुल्क वसूली का कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त श्री गोपाल कुमार के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 28.7.2026 को टिकारी प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुरा के प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार ने अपने विद्यालय का 2025-26 एवं 2026-27 का वार्षिक दल पंजीयन एवं नवीकरण शुल्क चेक के माध्यम से जिला संस्था को जमा कर अपने विद्यालय में स्काउट मास्टर के रूप में श्री राकेश कुमार को चैन किया भारत स्काउट और गाइड का यूनिट का गठन किया गया जिसमें विद्यालय में छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण देकर देश एवं समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार किए जाएंगे। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिलता है, वही टेपा फतेहपुर उच्च उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने भी अपने विद्यालय का भारत स्काउट गाइड यूनिट का गठन किया। स्काउट मास्टर के रूप में श्री आशुतोष कुमार को प्रतिनियुक्ति किया जिला संगठन आयुक्त श्री गोपाल कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों का अभी तक भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था गया से पंजीकृत नहीं है तो 15 अगस्त तक, श्री गोपाल कुमार के मोबाइल नंबर 980 1529 173 पर या जिला सचिव श्री रंजीत कुमार के मोबाइल 7004803707, सहायक राज्य संगठन आयुक्त राज किशोर पांडे, 9934057553 पर संपर्क स्थापित कर अपने विद्यालय का वर्ष 2025- 26 एवं 2026- 27 का बकाया दल पंजीयन एवं नवीनीकरण शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त कर ले, जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक विद्यालयों में बाल चर कोष के रूप में प्रति छात्र-छात्रा₹10 का राशि प्रतिवर्ष वसूली की जाती है। और इस राशि से भारत स्काउट और गाइड कार्यक्रम में खर्च करना है। इसके अलावा बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था से प्रतिवर्ष दल पंजीयन एवं नवीकरण शुल्क 598रुपए प्रति यूनिट प्रति वर्ष जिला संस्था को जमा करना है। लेकिन गया जिले में बहुत सारे विद्यालय ऐसे हैं की अभी तक अपने विद्यालय का दल पंजीयन भारत स्काउट और गाइड से नहीं कराए हैं जो की करवाना अनिवार्य है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मगध प्रमंडल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी गया जी के द्वारा भारत स्काउट और गाइड से पंजीकृत करने एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए के लिए कई बार पत्र के माध्यम से आदेश दिए गए हैं लेकिन गया जिले में अभी तक 10 परसेंट विद्यालय का भी दल पंजीयन एवं नवीकरण भारत स्काउट और गाइड से नहीं हो सका जो की वित्तीय अनियमितता है। और आदेश का अवहेलना है। वहीं मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सावर्णय ने बताया कि बालचर की राशि का उपयोग भारत स्काउट और गाइड कार्यक्रम से संबंधित ही खर्च करें। यूनिट लीडर सूरज कुमार शिवम कुमार।
गोपाल कुमार
जिला संगठन आयुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज









