

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के फलस्वरूप सागर जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं CMHO डॉ. देवेश पटेरिया के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटखोरों पर नकेल कसने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में देवरी एवं राहतगढ़ क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा देवरी में कार्रवाई करते हुए प्रमुख दुकानों से नमूने लिए गए, गणेश स्वीट्स से: पनीर के नमूने, बीकानेर स्वीट्स से: पेड़ा, पिस्ता बर्फी, कलाकंद, पनीर के नमूने, विनोद किराना से: घी के नमूने लिए। इसी प्रकार राहतगढ़ में नायब तहसीलदार राज शुक्ला के कुशल नेतृत्व में बस स्टैंड राहतगढ़ स्थित ‘महावीर पान सेंटर’ से पनीर और दूध का नमूना एकत्र किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करना नहीं पाया गया है। विभाग द्वारा खाद्य नोटिस जारी किया जा रहा है। जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










