

🟥🚨🔥 Big Breaking: सांगाठेड़ा प्रकरण में बड़ा मोड़ — कशिश सुरक्षित बरामद, पुलिस की सक्रिय रणनीति से टला बड़ा सांप्रदायिक टकराव; ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति 🔥🚨🟥
गंगोह/सहारनपुर।
जनपद सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र स्थित सांगाठेड़ा गांव से शुरू हुआ कशिश और आजम का मामला पिछले कई दिनों से जिलेभर में चर्चा और तनाव का कारण बना हुआ था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और सतर्क रणनीति के चलते दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्रशासन का दावा है कि समय रहते उठाए गए कदमों से संभावित बड़ा सांप्रदायिक टकराव टाल दिया गया।
मामले की शुरुआत तब हुई जब सांगाठेड़ा निवासी युवती कशिश अपने ही गांव के युवक आजम के साथ घर से चली गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कुछ संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सहारनपुर-गंगोह मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी।
फरारी के दौरान युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कही और किसी प्रकार के दबाव से इनकार किया। उसने सुरक्षा की भी मांग की थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालयीन बयान और जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।
प्रशासन ने दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की है। अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
—
संपादक – एलिक सिंह / रिपोर्टर – अभिनव सिंघल
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / समृद्ध भारत समाचार पत्र
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083







