
समीर वानखेडे ब्यूरो चीफ चंद्रपुर
चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर के दीनदयाल वार्ड सकल हिन्दू समाज की ओर से रविवार 1 मार्च को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों हिंदुओं ने सहभाग लिया ।
इस हिंदू सम की शुरुवात भव्य कलश यात्रा से हुई जो कि दीनदयाल वार्ड दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कन्नमवार वार्ड हनुमान मंदिर, फूलसिंग नाईक वार्ड सेवालाल मंदिर, संतोषी माता मंदिर मार्ग से गोकुल नगर हनुमान मंदिर, शिव मंदिर मार्ग से पेपर मिल राम मंदिर में संपन्न हुई।इस कलश यात्रा में सकल हिन्दू समाज की सैकड़ों महिलाओं तथा भजन मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर यात्रा में सहभाग लिया । पेपर मिल के श्री राम मंदिर में कलश यात्रा के आगमन पश्चात प्रमुख मेहमानों के हाथों ध्वज वंदन तथा भारत माता की आरती की गई । इस कार्यक्रम में कु. अरुंधती निलकंठ कावडकर, अखिल भारतीय महिला सहप्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल प्राचार्य, सैनिक विद्यालय, चंद्रपुर, प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करना और सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है ।
साथ ही इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्री महेश कोहले ने सकल हिंदू समाज को एकजुट होने तथा हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों का पालन कर आगे की पीढ़ी में भी यही संस्कार के बीज बोने की बात कही ।
उक्त कार्यक्रम पेपर मिल कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित किया गया था शाम को प्रमुख वक्ताओं के भाषण तथा आशीर्वचन के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसका सकल हिन्दू समाज के लोगों ने लाभ लिया ।









