
सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कठेला समयमाता थाना क्षेत्र के इस मामले में वांछित अभियुक्त को सूचना के आधार पर पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के कठेला समयमाता थाने में दर्ज मुकदमे में मेहदानी टोला धौरहरा निवासी हफिजुल्लाह उर्फ लाला पुत्र मुबारक खान पर नाबालिग से दुष्कर्म का
आरोप था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
रविवार को पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल अवधेश मद्धेशिया की टीम की अहम भूमिका रही।






