
**रंगों के पर्व पर एकता का संदेश मोक्ष कुमार प्रधान ने दी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार
बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले मोक्ष कुमार प्रधान जिला पंचायत सदस्य ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुरानी कटुता और मनमुटाव को भुलाकर नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी विश्वास बढ़ाने का यह सबसे सुंदर अवसर है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सभी लोग शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर होली मनाएंगे।अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि होली का त्योहार समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है और हमें एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे।
अंत में उन्होंने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेम और विश्वास के रंग कभी फीके नहीं पड़ने चाहिए । यही होली का सच्चा संदेश है।













