A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

संपूर्ण समाधान दिवस:- कांठ में फरियादियों की डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं

समाधान दिवस में दर्ज हुई 61 शिकायतों में से अधिकारियों ने सात मामलों का कराया मौके पर ही निस्तारण

IMG 20260418 1120588052
कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की बात सुनते डीएम और एसएसपी।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को कांठ तहसील सभागार में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। दोनों अधिकारियों ने यहां सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि दर्ज 54 अन्य शिकायतों के पारदर्शिता के साथ निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर राजस्व विभाग, विकास, पुलिस, बिजली, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित 61 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से डीएम ने राजस्व और समाज कल्याण विभाग से संबंधित सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 54 शिकायतों को जांच कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुज सिंह ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह फरियादियों की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता के साथ कराएं। किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरतें।

उन्होंने राजस्व और बिजली विभाग से संबंधित अधिक शिकायतें आने पर इन्हें गंभीरता से निस्तारित कराने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, एसडीओ बिजली सचिन रस्तौगी, विपणन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, वन दरोगा अमरजीत सिंह, जेई लोक निर्माण विभाग राजकुमार, एडीओ पंचायत जबर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!