A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, विशाल बने विद्यालय टॉपर

सगमा प्रखंड के एकमात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष भी मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वासगमा प्रखंड के एकमात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष भी मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक महताब आलम एवं प्रधानाध्यापिका बेबी खातून ने बताया कि कुल 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी सफल रहे।

IMG 20260424 WA0026

परिणाम के अनुसार विशाल कुमार यादव ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नीतीश प्रजापति ने 87.60 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनू प्रजापति ने 87.20 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय का कुल परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें 42 सफल छात्र-छात्राओं में से 41 ने प्रथम श्रेणी तथा 1 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी और इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!