
समाहरणालय, गया
(जिला जन सम्पर्क शाखा)
दिनांक: 24 अप्रैल 2026
आज बीटीएमसी, बोधगया के सभागार में नीति आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री सुमन के. बेरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जानी है।
इस बैठक का उद्देश्य नीति आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
बैठक में विशेष रूप से आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Programme) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम के तहत पाँच प्रमुख विषयों (थीम्स) पर फोकस किया गया है, जिनमें—
1. स्वास्थ्य एवं पोषण
2. शिक्षा
3. कृषि एवं जल संसाधन
4. वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास
5. मूलभूत अवसंरचना
शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बैठक में संपूर्णता अभियान-2.0 के तहत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन अभियानों का उद्देश्य निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति (saturation) प्राप्त करना है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में नीति आयोग के वित्तीय सहयोग से पूर्ण हो चुकी योजनाओं वर्तमान में संचालित योजनाओं तथा वित्तीय सहयोग हेतु लंबित योजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही इन योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित कुल 49 प्रमुख संकेतकों (Indicators) की उपलब्धि एवं प्रगति का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।
इस समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर, एडीएम (विधि व्यवस्था) मो शफीक, जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन से जुड़े अन्य हितधारक उपस्थित हुए।
बैठक से अपेक्षा है कि यह विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को गति प्रदान करेगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





