
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
हिंदू युवा संगठन की प
हली बैठक संपन्न, संतों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार । धर्मनगरी में हिंदू युवा संगठन की पहली बैठक में मंगलवार को स्वस्तिक संकल्प केंद्र में हुई । बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संत समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
ब्रह्मचारी शक्ति योगी ने कहा कि संगठन ने 48 घंटे की चेतावनी दी थी । जिसके बाद माधव खट्टर को रिहा कर दिया गया है, लेकिन अभी भी गौतम खट्टर की रिहाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी 18 घंटों के भीतर गौतम खट्टर को भी रिहा नहीं किया गया तो हिंदू युवा संगठन संत समाज के साथ सड़क पर उतरेगा प्रशासन ने समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। संत समाज, हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी जन एकजुट होकर गोवा सरकार के विरोध में बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल दो व्यक्तियों की रिहाई का विषय नहीं, बल्कि हिंदू समाज के सम्मान और न्याय का प्रश्न है।
बैठक में उपस्थित संतों ने भी एक स्वर में कहा कि हिंदू समाज अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। संतों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि गौतम खट्टर को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष चेतन चौबे ने कहा कि संगठन हिंदू समाज की आवाज बनकर कार्य करेगा और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ा रहेगा। इस मौके पर सिद्धांत पाल, अरुदेव तनेजा, हार्दिक कुशवाहा, मृदुल, निखिल, हार्दिक शर्मा आदिमौजूद रहे ।।















