
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 29 अप्रैल 2026
नागपुर ===-; मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब से भक्तजनों के लिए एक नई व्यवस्था शुरु की जा रही है। महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब से आनलाईन दान की सुविधा। दान देने वाले भक्तजनों को भोग आरती में भगवान महाकालेश्वर को भोग लगानें का अवसर भी अब प्राप्त होगा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार यह नई सुविधा अगले सोमवार से शुरु की जा सकती है। महाकालेश्वर के श्रद्धालु भक्तजन महाकाल मंदिर की आफिशियल बेवसाइट http://www.shrimahakaleshwar.mpgov.in के माध्यम से अब घर बैठै ही श्रद्धापूर्वक दान पुण्य कर सकेंगे। जानकारी अनुसार दोनों समय की भोजन प्रसादी के लिए एक लाख दस हजार रूपय, एक समय के लिए इक्यावन हजार रूपय, और मीठे प्रसाद के लिए इक्कीस हजार रूपय की दान राशी निर्धारित है। इस नई व्यवस्था में भकतजन सालभर में किसी भी दिन के लिए पहले से ही अपना बुकिंग कर पायेंगेव जानकारी के अनुसार दानदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अनुसार मंदिर में दान करने वाले भक्तजनों को भोग आरती के समय पर मंदिर ले जाया जायेगा और भक्तों के हाथों से ही भगवान महाकाल को भोग अर्पित करवाया जायेगा।.महाकालेश्वर मंदिर के इस नई पहल से पहले से भी अधिक श्रद्धालु भक्तजन अन्न क्षेत्र की सेवा से जुड़ सकेंगे, जिससे भक्तजनों को पहले से भी अधिक नया आध्यात्मिक भक्ति का भी अनुभव होगा।














