?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता, तमिलनाडु में स्टालिन की वापसी, 4 राज्यों में अनुमान सही होने का दावा

पोर्टेबल साइंटिफिक लैब से गणना का दावा, भाजपा को बंगाल में 97 से 134 सीटें मिलने का अनुमान

Screenshot 2026 05 03 17 23 19 40 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
ब्यावर,3 मई 2026:
राजस्थान के ब्यावर जिले के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा ने 4 मई 2026 को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी जारी की है। नाहटा का दावा है कि उनके द्वारा बनाई गई “पोर्टेबल साइंटिफिक गुरु हस्ती भविष्यवाणी लैब पार्ट नंबर वन” से मिले आंकड़ों के आधार पर ये गणनाएं की गई हैं।
पांच राज्यों का अनुमान:
नाहटा के अनुसार पांच में से चार राज्यों की भविष्यवाणी सत्य होने की उम्मीद है, जबकि एक राज्य में अनुमान गलत भी हो सकता है।
राज्य भविष्यवाणी खास बात
तमिलनाडु DMK की सरकार बनेगी, एम के स्टालिन फिर मुख्यमंत्री स्टालिन का अंतिम कार्यकाल, 2026-2028 में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह
असम NDA-भाजपा गठबंधन की सरकार
केरल UDF-कांग्रेस गठबंधन की सरकार
पांडिचेरी NDA-भाजपा गठबंधन की सरकार
पश्चिम बंगाल TMC की चौथी बार सरकार, ममता बनर्जी फिर CM ममता का अंतिम कार्यकाल, 2027-2029 में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह
बंगाल में सीटों का गणित:
नाहटा ने बंगाल को लेकर विस्तृत अनुमान दिया। उनके अनुसार भाजपा को 97 से 117 सीटें मिल सकती हैं और अधिकतम 134 सीटों तक सिमट जाएगी। वहीं TMC को 140 से 166 सीटों के बीच सीटें मिलने का अनुमान है।
पिछला रिकॉर्ड:
दिलीप नाहटा ने दावा किया कि पिछले 19 साल में उनकी 400 से अधिक भविष्यवाणियां सत्य साबित हुई हैं। हर साल 10 में से 7 भविष्यवाणियां सही होती रही हैं। 2 मई 2021 के पांच राज्यों के चुनाव में भी उनकी भविष्यवाणी सटीक रही थी। तब बंगाल में TMC को 225 और भाजपा को 73 सीटें मिलने,असम में NDA, केरल में LDF, तमिलनाडु में UPA-DMK और पांडिचेरी में NDA की जीत का अनुमान सही निकला था।
नोट:चुनावी भविष्यवाणियां निजी अनुमान हैं। पाठक अपने विवेक से निर्णय लें।

Back to top button
error: Content is protected !!