A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शाहपुर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद, शराब दुकान में आगजनी

Screenshot 20260509 175009FB IMG 17783278313062सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बरेठा बाबा की घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी नीरज प्रजापति (38) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज शुक्रवार रात अपने साथी सूरज अहिरवार के साथ गढ़ाकोटा लाइट का सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बोलेरो से आए 10 से 12 लोगों ने दोनों को रोककर मारपीट की। बताया जा रहा है कि नीरज को बेहोश होने तक पीटा गया, जबकि सूरज किसी तरह मौके से भाग निकला। शनिवार सुबह नीरज का शव सड़क किनारे मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शाहपुर स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों पर संदेह जताया और सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!