A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीआईए स्टॉफ जींद कि सतर्क कार्रवाई ।*

*सीआईए स्टॉफ जींद कि सतर्क कार्रवाई ।*
FB IMG 1778500735144
*470 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू ।*

पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियिं के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ जींद ने 470 अवैध शराब सहित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल कि है ।
सीआईए स्टॉफ जींद के ईचांर्ज नि. अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही अनुप सिंह के नेतृत्व में दौराने गश्त पडताल पटियाला चौक जींद में मौजूद थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश वासी विश्वकर्मा कॉलोनी जींद अवैध शराब बेचने का काम करता है । जो उस समय ईक्कस वाले ठेके से काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर अपनी ई-रिक्सा पर बेचने के लिए शहर जींद के लिए निकला है अगर फोरी रैड कि जावे तो आरोपी को काबू किया जा सकता है । सुचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गऊशाला के पास मौड पर नाकांबदी शुरु कर दी कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिया अनुसार एक युवक ई-रिक्सा पर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुकेश वासी विश्वकर्मा कॉलोनी जींद बताया । नियमानुसार तलाशी लेने पर ई-रिक्सा से कुल 470 बोतल (415 बोतल देशी शराब व 55 बोतल अंग्रेजी शराब) बरामद हुई । आऱोपी शराब संबधी कोई वैध लाईसेंस पेश नही कर सका बरामद शराब को नियमानुसार सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी मुकेश वासी विश्वकर्मा कॉलोनी जींद के खिलाफ थाना शहर जींद में धारा 61-4-2020 न्यू आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है
जिला पुलिस जीन्द की आमजन से अपील
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण व तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!