A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकरोनिया पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक,1500 पेंटी शराब जब्त

FB IMG 17785884603242सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*मकरोनिया चौराहा से पुलिस ने ट्रक क्रमांक MP09 DF-O620 से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। गाड़ी के ड्राइवर का कहना है कि वह यह शराब इंदौर के बड़वाह से जबलपुर होते हुए रीवा ले जा रहा था। गूगल मैप को देख वह सागर की तरफ आ गया। जिसके लिए हम लोगों ने विदिशा सागर का रास्ता पकड़ा था। हालांकि पुलिस उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह शराब कतिपय माफिया ने मंगवाई थी। परमिट और राह भटकना बहानेबाजी है। शराब, बाम्बे व्हिस्की की क्वार्टर साइज में है। फिल्हाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। पुलिस ने ड्राइवर के साथ उसके हेल्पर को अभिरक्षा में ले लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में बड़ा सवाल ये है कि यह ट्रक रायसेन और विदिशा के पुलिस थाना क्षेत्रों से होकर गुजरा लेकिन किसी ने भी इन लोगों से ट्रांजिट परमिट के बारे में पूछताछ नहीं की। पुलिस के एक सूत्र का कहना है कि यह शराब मुखबिरी के आधार पर पकड़ी गई है जो इस संदेह को पुख्ता करता है कि इसे शराब माफिया ने ही खपाने के लिए भेजा था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!