
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
मुख्यमंत्री और गढ़चिरौली जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदर्शिता से गढ़चिरौली में एयरपोर्ट का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए 104 करोड़ 48 लाख 64 हजार 239 रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी दे दी है।
4 गांवों की 311.81 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण
महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (MADC) द्वारा शिरापूर चक, गुरुवळा, हिरापूर और राखी गांवों की सरकारी, निजी और वन विभाग की कुल 311.81 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली शक्तिप्रदत्त समिति ने 8 मई 2026 की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शासनादेश जारी किया।
खर्च का ब्यौरा
– 245.75 हेक्टेयर निजी जमीन के लिए: 76 करोड़ 99 लाख 74 हजार 799 रुपये
– 34.68 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन के लिए: 10 करोड़ 7 लाख 45 हजार 400 रुपये
– कुल अनुमानित खर्च: 87 करोड़ 7 लाख 20 हजार 199 रुपये
– शेष राशि में भू-अधिग्रहण कानून 2013 के तहत 3% स्थापना, 3% सुविधा खर्च, MADC का 4% स्थापना खर्च और 10% संभावित लागत वृद्धि शामिल है।
MADC को जिम्मेदारी, पुराना शासनादेश रद्द
गढ़चिरौली जिलाधिकारी 31.38 हेक्टेयर सरकारी जमीन MADC को निःशुल्क हस्तांतरित करेंगे। MADC को भूमि अधिग्रहण संस्था व कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी को अधिग्रहण के लिए प्राधिकृत किया गया है।
इसके साथ ही मुरखळा, पुलखल व कनेरी गांवों की जमीन अधिग्रहण संबंधी 13 दिसंबर 2024 का पुराना शासनादेश रद्द कर दिया गया है।











