
गया, 23 मई 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला के सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी गणों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के साथ जिला में चल रहे जनगणना 2027, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं सहयोग शिविर से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
ज़िला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित प्रखंडों में इन तीनों कार्यों का लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिये हैं।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गणों को इन तीनों महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर करवाने का सख्त निर्देश दिया है।
*राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जन शिकायतों के निष्पादन को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर *“सहयोग शिविर”* आयोजित किए जाएंगे।
यह पहल “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “ *सबका सम्मान, जीवन आसान* ” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ किया जा सके।
पूरे राज्य में 2nd सहयोग शिविर 02 जून 2026 को लगाया जा रहा है।
गया जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 28 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सभी 28 पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
*🔹 शिविर आयोजन की मुख्य विशेषताएँ* :
प्रत्येक पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा।
संबंधित पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।
प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निपटारा अथवा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 *आवश्यक व्यवस्थाएँ:*
आमजनों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सी/टेबल की व्यवस्था
पेयजल एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपलब्धता
शिविर के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।
🔹 *आवेदन से संबंधित व्यवस्था* :
शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।
पंचायत, थाना, प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी आवेदन संग्रहण सुनिश्चित करेंगे।
🔹 *पदाधिकारियों की भूमिका* :
*प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शिविर के सफल आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे।*
*वरीय पदाधिकारी शिविर की अध्यक्षता करेंगे एवं शिकायतों के समाधान की निगरानी करेंगे।*
*_जिला पदाधिकारी गया ने निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें।*_
📢 *आमजन से अपील* :
*जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे “सहयोग शिविर” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखें तथा इस जन-हितैषी पहल का लाभ उठाएं।*
जनगणना के कार्यो की समीक्षा में प्रखंडवार मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी की देखरेख में जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों की हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं तथा प्रतिदिन मकान सूचीकरण का कार्य संपादित कराएं। साथ ही संबंधित पर्यवेक्षकों को कार्यों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों एवं नगर निकायों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्यों की निगरानी करने एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय दायित्व से जुड़ा कार्य है, इसलिए सभी पदाधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निष्पादित करें।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि जिले में 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी पंचायतों में कैंप आयोजित करवाने का निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
*जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण* समय पर किया जा सके।
उन्होंने राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को जागरूक करते हुए पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़













