
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक के निर्देश पर आज 23,5,26,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष गया में पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं पॉक्सो लोक अभियोजकों (POCSO PPs) के लिए “यौन तस्करी से निपटने में सर्वाइवर केयर एवं ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड अप्रोच” विषय पर एक संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन दलित एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस (DASHRA) द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सचिव श्री अरविंद कुमार दास एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय ने प्रतिभागियों को मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से समझने तथा विशेष रूप से सेक्स ट्रैफिकिंग एवं पॉक्सो मामलों में संवेदनशील एवं सर्वाइवर-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
न्याय नेटवर्क से अधिवक्ता श्री राजन शाह एवं अधिवक्ता श्री ताराकांत ऋषि तथा DASHRA के प्रोग्राम मैनेजर श्री नेफेश क्रिस्टन ने कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। उन्होंने सर्वाइवर केयर, ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड प्रैक्टिसेज एवं सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े मामलों में कानूनी हस्तक्षेपों पर विस्तृत चर्चा की।
इस संवेदनशीलता सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों की मानव तस्करी, सर्वाइवर-केंद्रित दृष्टिकोण, ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड केयर तथा सेक्स ट्रैफिकिंग के कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं के प्रति समझ को मजबूत करना था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अग्रिम पंक्ति में कार्यरत कानूनी हितधारकों की क्षमता को बढ़ाना था, ताकि वे सर्वाइवर्स के प्रति संवेदनशील एवं प्रभावी तरीके से कार्य कर सकें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़













