?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

वक्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को दीं विभिन्न जानकारिया,

20260523 235500 COLLAGE
कांठ में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बोलते राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी/पूर्व मंत्री अशोक कटारिया।

कांठ (मुरादाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद के कांठ में भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यकुशलता की दृष्टि से सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया।

20260523 235606 COLLAGE2
कांठ में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बोलते एमएलसी गोपाल अंजान और अन्य वक्ता।

शनिवार को प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन प्रथम सत्र एवं उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास एवं वैचारिक विकास विषय पर भाजपा के किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के संघर्ष, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां विचार और सेवा सर्वोपरि हैं। कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पर आधारित है, तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु कार्य करना चाहिए।

IMG 20260523 113722259 HDR2
कांठ में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मंचासीन पदाधिकारी।

कार्य पद्धति विषय पर एमएलसी एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन, समयबद्धता तथा सामूहिक निर्णय प्रक्रिया की महत्ता बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता का व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है। कार्यकर्ता विकास एवं संवाद विषय पर एमएलसी गोपाल अंजन ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को निरंतर अध्ययनशील, संवादशील एवं समाज के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। संवाद ही संगठन को मजबूत बनाता है। देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर नीति एवं शोध प्रदेश संयोजक पुष्कर मिश्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक समरसता, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जागरूक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

IMG 20260523 1138067632
भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता।

मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया विषय पर निमित्त जायसवाल एवं अभिषेक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम जनसंपर्क का प्रभावी साधन है। कार्यकर्ताओं को सकारात्मक एवं तथ्यात्मक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचानी चाहिए। व्यवहारिक सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एवं क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने मंच संचालन, सोशल मीडिया उपयोग, प्रभावी वक्तव्य कला एवं कार्यालयीन दक्षता के व्यावहारिक पक्षों पर अपने विचार रखे। सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने शब्दों से इसको विस्तार से बताया। प्रथम दिवस के समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को धरातल पर उतारते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर जिला वर्ग अधिकारी राजेश सिंघल, कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, सुरेश सैनी, ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, अजय प्रताप सिंह, चौधरी हुक्म सिंह, व्यवस्था प्रमुख राजन विश्नोई, जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, जिला महासचिव नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी, चकित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी, सौरभ अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, सचिन चौधरी, आदेश चौधरी, आशीष चौहान, मयूर भाटिया, अरुण पंडित, मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, सत्यवान सिंह, राजकुमार, गौरव बिश्नोई, मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, अभिषेक बिश्नोई, दिव्यांश बिश्नोई, आंचल चौधरी आदि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कांठ मंडल कार्यकारिणी, सभी मोर्चा पदाधिकारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️

Back to top button
error: Content is protected !!