
*प्रेस विज्ञप्ति*
गया। बीते 20 मई को मध्य प्रदेश के रीवा में पैदल विहार करते हुए जैन साध्वी आर्यिका श्रुत मति माताजी एवं आर्यिका उपशममति माताजी के सड़क दुर्घटना में असमायिक समाधि (मृत्यु) हो जाने पर गया के जैन समाज ने अपनी गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए सोमवार को एक मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस में शामिल लोग पैदल विहार करने वाले जैन संत-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे।
जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने, विहार मार्गों पर सुरक्षा का प्रबंध करने के साथ संत सिक्योरिटी को ऑर्डिनेशन सेल का निर्माण करने आदि मांगों का एक ज्ञापन गृह मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री बिहार के नाम डीएम को सौंपा। महिलाएं जैन साधुओं के सुरक्षा संबंधी अहिंसा के प्रतीक सुरक्षित हो। जो जगत को शांति देते हैं उन्हें सुरक्षा दो। संतों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान जैसे लिखे
तख्तियां लेकर मौन रहते हुए दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर रमना रोड, पीरमंसूर, अहिंसा चौक, समाहरणालय, जीबी रोड, केपी रोड, ला रोड आदि मुख्य मार्ग से होते पुनः जैन मंदिर पहुंची।
जुलूस के माध्यम से सरकार और प्रशासन से यह मांग की गई कि सड़क पर विहार कर रहे जैन संतों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए जाएं और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण रखा जाए।
जुलूस के समापन पर साध्वियों के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें घायलों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले संतों के साथ इस तरह के हादसे बेहद दुखद हैं और प्रशासन को इस दिशा में तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस घटना से देश भर के पूरे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। केंद्र एवं राज्य सरकार विहार करते समय जैन संतों के सुरक्षा की गारंटी दें।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय काशलीवाल, मंत्री मधु कांत काला,उप मंत्री अमित अजमेरा,कोषाध्यक्ष राजेश विनायका, डी.के जैन,सुबोध अजमेरा, मंजू सेठी, माला काला,आशा सेठी, कृति जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार एवं सह मीडियाप्रभारी अर्पित जैन ने दी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़









