A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दर दर भटकने को मजबूर ग्रामीण, नहीं दे रहा इस और कोई ध्यान जवाबदार अधिकारी मोन

 

 

Screenshot 2026 05 25 18 00 35 88 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a42 Screenshot 2026 05 25 18 00 59 24 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a42

जिला

बरमंडल – सरदारपुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल-हर घर जल योजना प्रारंभ की गई थी इसी के अंतर्गत राजोद जल समुह में 38 गांवों में शुद्ध पेयजल जल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर हर गांव में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के लिए लाईन डाली गई जो शुरुआत में ही अखबारों की सुर्खियां रही जवाबदारों की लापरवाही से यह योजना धरातल पर आज तक नहीं पहुंच पाई। धनतलाब,नाहरखाली,साजलिया आदि अनेक मजरों में तो पानी पहुंचा ही नहीं जहां पहुंचा वहां भी अनगिनत लिकेज तो फिर लोगों को केसे मिले पीने का शुद्ध पेयजल लगता है यह योजना कागजों में पुर्ण कर दी गई। पर हकिकत में यह कुछ और ही बयां कर रही है लेकिन इस योजना को ठेकेदार अधिकारियों ने मिलकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बरमंडल के मजरा धनतलाब, नाहरखाली,साजलीयापाडा आदि मजरों में पोल खोलती यह तस्वीरें इस योजना को मुंह चिड़ा रही है। इन मजरों में गंभीर जल समस्या हो रही है ग्रामीणों को सुबह उठकर महिलाओं को घर का काम छोड़कर तो पुरुषों को मजदूरी छोड़कर पानी के लिए मशक्कत करते हुए देखा जा सकता है। पानी के लिए दुर दुर तक कुएं-कुएं पर 1 से 2 किलोमीटर भटकना पड़ रहा है उसके बाद भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन द्वारा जल समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया तो हमें आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा।
जब इस संबंध में विभागीय अधिकारीयों से चर्चा करना चाही तो फोन रिसीव करना ही मुनासिब नहीं समझा।
जल जीवन मिशन में डाली गई लाईन में आज दिनांक तक एक बुंद पानी गांव में नहीं आया है इस संबंध में गांव के लोग लाबरिया फिल्टर प्लांट पर भी गये थे तो अधिकारियों ने आश्वासन देकर रवाना कर दिया था एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी जवाबदार अधिकारी यहां नहीं पहुंचा
निर्भयसिंह मोरी धनतलाब
पंच ग्रा.पं.बरमंडल
हमारे गांव में वर्षों से पानी की समस्या आ रही है इस और कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है नेता सिर्फ चुनाव के समय गांव में आते हैं उसके बाद कोई नहीं आता है पानी के लिए दुर दुर तक जाना पड़ रहा है
शंकर वसुनिया धनतलाब।
मेरी शादी हुए करीब 25-30 शाल हो गए लेकिन मेने यहा पानी नलों में आते नहीं देखा इधर उधर से ही लाना पड़ता है घर का सब काम छोड़कर सुबह से ही पानी के लिए दुर दुर तक जाना पड़ रहा है
मुन्नीबाई धनतलाब ग्रामीण
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कम गहराई और बीना लेवल से डाली गई पाइप लाइन से आज तक मेरे गांव में पानी नहीं आया है इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है शिकायत भी बेअसर हो रही है
अम्बाराम नाहरखाली

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!