A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध मादक पदार्थ पर मैहर पुलिस ने दर्ज किए दस प्रकरण

 

नारकोटिक्स कोआर्डिनेषन की जिला स्तरीय समिति की बैठक

मैहर 20 मई 2026/नार कोकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं के रोकथाम की दिशा में मैहर पुलिस ने 1 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 तक 6 लाख 70 हजार कीमत का 53 किलो 118 ग्राम गांजा और 1 लाख 96 हजार 360 मूल्य की 789 शीशियां नशीली कफ सिरप की जप्त कर 22 आरोपियों के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज कर एनडीपीएस की कार्यवाही की है। इन प्रकरणों में गांजा के परिवहन में संलिप्त 10 लाख रूपये के दो चार पहिया वाहन तथा कोरेक्स के परिवहन में 9 लाख रूपये के दो चार पहिया वाहन भी जप्त किये गये। इस आशय की जानकारी बुधवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट #मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न नाकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , एसडीएम श्री एसपी मिश्रा, डॉ. आरती सिंह, श्रीमती दिव्या पटेल, आरटीओ श्री संजय श्रीवास्तव, डीपीसी श्री विष्णु त्रिपाठी सभी सीईओ जनपद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि मादक पदार्थाे के उपयोग पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही करें। लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर जन जागरूकता के लगातार कार्यक्रम करें। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं के रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रभावाी कार्यवाही की जा रही है। बैठक में बताया गया कि नाकोर्ड की पिछली बैठक के निर्देशानुसार मैहर जिले में अत्यधिक मात्रा में अवैध बिक्री से संबंधित मेडीकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया है। जिसमें उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतना द्वारा न्यू विशाल मेडीकल स्टोर्स घंटाघर चौराहा मैहर के विगत तीन माह के रिकार्ड के जांच करने पर 180 बोतल कोडिंन युक्त कफ सिरप की खरीदी पाई गई है। संबंधित द्वारा अधिक क्रय की जानकारी नियमानुसार विभाग को नहीं दी गई। संबंधित को कारण बताओ नोटिस कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य औषधि प्रशासन को नियमित रूप से मेडीकल स्टोर्स की दुकानों का निरीक्षण और स्टाक सत्यापन करने के निर्देश दिये गये।

 

#JansamparkMP

CM Madhya Pradesh

Dr Mohan Yadav

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!