A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीतिराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

मकराना में एकादशी पर्व पर पीड़ित गोवंशों की सेवा, तरबूज, हरा चारा एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था

भीषण गर्मी ओर एकादशी पर्व पर गौ सेवा

IMG 20260527 WA0015 IMG 20260527 WA0013

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना में एकादशी पर्व एवं तेज गर्मी को देखते हुए भामाशाहों के सहयोग से युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में पीड़ित गोवंशों एवं छोटे पशुओं की सेवा हेतु विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं द्वारा पीड़ित गोवंशों एवं छोटे पशुओं को तरबूज खिलाया गया तथा उनके लिए हरे चारे एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया गया। समिति द्वारा बताया गया कि भीषण गर्मी के दौरान पशुओं को पर्याप्त भोजन एवं पानी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

इस सेवा कार्य के दौरान समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संरक्षक विजय कुमार लड्डा, संस्थापक सुरेश कुमावत, रमेश बागड़ी, पशुधन सहायक मुकेश रैगर एवं धर्मवीर गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!