
रोहट BCMO का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तारः गाड़ी का बिल पास करने की एवज में मांगी रकम; 20 हजार लेते पकड़ा।

पाली के रोहट में रविवार को ACB ने कार्रवाई की। BCMO ऑफिस में लगे अकाउंटेंट (संविदाकर्मी) देवकीनंदन शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
इस मामले में बीसीएमओ हार्दिक सिंह की संलिप्तता सामने आने पर उनके घर उनके घर की तलाशी लेने टीम गई। लेकिन कार्रवाई की भनक से वे फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है।
बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत
जिस पर एसीबी ने इसका सत्यापन करवाया। सही पाए जाने पर आज रविवार को पीड़ित 20 हजार रुपए लेकर अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा (संविदाकर्मी) के पास गया। जैसे ही उसने रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपए लिए पहले से तैयार एसीबी ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट की नई बिल्डिंग प्रथम तल पर लकड़ी दराज में रुपए छुपा रखे थे। जिसे एसीबी ने बरामद किए
BCMO की संलिप्ता आई सामने, घर की तलाशी ली
एसीबी की जांच में बीसीएमओ डॉ हार्दिक राजपुरोहित की संलिप्पता भी सामने आई। ऐसे में उनके घर की तलाशी लेने के लिए एसीबी यूनिट जोधपुर शहर के प्रभारी किशन सिंह उप अधीक्षक पुलिस की ओर से ली गई। लेकिन कार्रवाई की भनक लगने से डॉ फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है।
एसीबी पाली द्वितीय के ASP देरावरसिंह सोढ़ा ने बताया कि परिवादी की कार रोहट बीसीएमओ ऑफिस में किराए पर लगी है। जिसका अप्रेल से जून तक का बिल बकाया चल रहा है। बिल पास करने और टेंडर को आगे भी जारी रखने के एवज में आरोपी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत परिवादी से मांगी। इस पर पीड़ित ने ACB में इसको लेकर शिकायत दी।










