


सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर के निर्देशानुसार सागर जिले के युवाओं को रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ दिलाने हेतु रोजगार कार्यालय सागर, संभागीय आई.टी.आई. सागर, एवं जिला व्यापार उद्योग केंद्र सागर के संयुक्त तत्वाधान में सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सागर में युवा संगम, कार्यक्रम में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला कार्यक्रम में कुल 477 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिसमें से 313 अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर विभिन्न कंपनी के द्वारा चयन किया गया। प्रथम चरण मे चयनित कुल अभ्यर्थियों में 42 महिला आवेदकों का भी चयन हुआ, युवा संगम कार्यक्रम में प्रभुदयाल कुशवाहा अध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश के द्वारा चयनित आवेदकों को लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किये गए एवं चयन होने पर बधाई दी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम के माध्यम से जिले के समस्त युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर एक ही स्थान पर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को बधाई देता हूं। रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के माध्यम से हमारे युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक युवा को उसकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ, उद्योग एवं संस्थान यहाँ उपस्थित हैं, जो युवाओं को रोजगार के साथ-साथ प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान कर रहे हैं। युवा इन अवसरों का पूरा लाभ उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर अमरनाथ साकेत प्राचार्य शासकीय संभागीय आई टी आई सागर के द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों से कराया गया, इस अवसार पर देश प्रदेश की प्राइवेट कंपनीयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जो निम्नानुसार है: गोल्डन फार्म ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर, सागर, जीवनदान ग्रुप, सागर, अतुल ऑटो लिमिटेड, अहमदाबाद, रेजोन सोलर लिमिटेड, सूरत, सिनोवा गियर्स एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड, राजकोट, रवि टेक्नोफोर्ज आईडी, राजकोट, नेमिडे लिमिटेड, अहमदाबाद, विशाल बेयरिंग्स लिमिटेड, अहमदाबाद, कल्याण पाइप्स प्रा. लि., राजकोट, कोरोना रेमेडीज, अहमदाबाद, फिलिपकार्ड ऑल इंडिया, पुष्पराज हेल्थ केयर, जबलपुर, पुष्कल एग्रीटेक प्रा. लि., सागर, पेटीएम (Paytm), जिन्होंने उनकी कंपनी पॉलिसी एवं योग्यता के अनुसार प्रतिभागियों का चयन कर ऑफर लेटर प्रदाय किये। स्वरोजगार योजना में जिला व्यापार उद्योग केंद्र सागर से महेश पाल प्रबंधक द्वारा स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 11.60 लाख ऋण जनरल स्टोर हेतु श्रीमती सविता साहू और सतीश श्रीवास्तव को प्रदाय किया गया। साथ ही मेले में आए प्रतिभागियों को स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन प्रदाय की गया। इस मेले में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा हेल्थ एंड वेलनेश कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी प्रतिभागियों की काउंसलिंग कराई गई। कार्यक्रम में प्रमेंद्र शर्मा एवं श्रीमती अंगूरी ठाकुर जिला रोजगार अधिकारी, संस्था प्राचार्य डॉ. वाय.पी . सिंह, सुश्री पूजा तिवारी प्राचार्य वर्ग 2 शासकीय आई टी आई सागर सहित संभागीय आईटीआई सागर से सुनील सेन, प्रदीप उपाध्याय, अरुण मुद्दोतिया , श्रीमती भारती उपाध्याय प्रशिक्षण अधिकारी का सहयोग रहा। संभागीय आईटीआई सागर से जोनल लेवल ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर परमानंद सेन,महेश पाल प्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र सागर , राम बाबू यादव, रोजगार कार्यालय एवं महेश रोजगार कार्यालय का योगदान रहा।



