A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलियर मेला क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।

उर्स मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया, संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग लगातार जारी।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,15.08.26।उर्स मेला सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कलियर मेला की टीम द्वारा कलियर क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थानों को को चिन्ह्ति कर अतिक्रमण मुक्त करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। कलियर मेला पुलिस की टीम द्वारा पीपल चौक, फव्वारा चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड़, दरगाह मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया ।

इसके अतिरिक्त मेला पुलिस टीम द्वारा स्थानिय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की गई तथा मौके पर सत्यपन की कार्यवाही की गई । पुलिस टीम द्वारा दरगाह क्षेत्र के आसपास स्थित होटल में चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर मौके पर सत्यापन किया गया ।

 

अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान में तथा सत्यापन की कार्यवाही में मेला पुलिस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी की टीम मौजूद रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!