A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

इंडियन पब्लिक स्कूल कहुआ में धूमधाम से मनाया गया 80 स्वतंत्रता दिवस

इंडियन पब्लिक स्कूल कहुआ में धूमधाम से मनाया गया 80 स्वतंत्रता दिवस

इंडियन पब्लिक स्कूल कहुआ में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल परिसर

विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी रहे मौजूद

कहुआ। इंडियन पब्लिक स्कूल कहुआ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम, देश के वीर शहीदों और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख ओमकार राठौर, स्कूल संचालक मिथुन नागवंशी, प्रधान पाठक लक्ष्मी ढकरिया सहित शिक्षकगण गंगोत्री डहरिया, मोनिका डेहरिया एवं देवकी भलावी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक एवं गांव के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।



 

IMG20260815092314
oplus_132128
IMG20260815092326
oplus_132096
IMG20260815092311
oplus_132128
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!