


ग्राम सभा में गांव के विद्यालय में एक शिक्षक की मांग को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षक की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता से बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शिक्षक की मांग को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति जताई।
बैठक में पंचायत के आगामी कार्यों एवं ग्रामीण हित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने ग्राम विकास के कार्यों में आपसी समन्वय के साथ सहभागिता करने पर जोर दिया।
ग्राम सभा में नोडल अधिकारी कैलाश उईके, सरपंच तुलसराम उईके, सचिव इमरत लाल यदुवंशी, उपसरपंच ममता बिंदु लाल नागवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता लांजी, अमन नागवंशी, मनोज धुर्वे, कुशल बरसिया, ओमकार गोहिया, रिंकू नागवंशी, दुर्गेश नागवंशी, गली चान नागवंशी, लता गोहिया, हीरा नागवंशी, राजेश खबरे एवं पंचायत लिपिक साजन नागवंशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम सभा में शिक्षक की मांग को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाने को ग्रामीणों ने गांव की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।जिला प्रमुख
मिथुन नागवंशी
वंदे भारत लाइव टीवी
8236046350



