A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19InsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरे

योगासन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन

निजामपुर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर के विद्यार्थियों ने योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए

योगासन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन
निजामपुर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर के विद्यार्थियों ने योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में6

Screenshot 20260817 184132 WhatsApp
बच्चों को सम्मानित करते हुए

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने आर्टिस्टिक, रिदमिक तथा ट्रेडिशनल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-11 बॉयज आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में हेमंत पुत्र श्री दयाराम तथा प्रिंस पुत्र श्री रणदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 गर्ल्स ट्रेडिशनल वर्ग में पायल पुत्री श्री अभय सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की रिदमिक पेयर प्रतियोगिता में भावना पुत्री श्री कुलदीप सिंह एवं पायल पुत्री श्री अभय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 आर्टिस्टिक सोलो वर्ग में सोनम पुत्री श्री मनोज कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 रिदमिक पेयर वर्ग में हर्षिता पुत्री श्री रवि कुमार एवं दीपा पुत्री श्री योगेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस शानदार सफलता में विद्यालय की योग शिक्षिका पुष्पा राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों तथा योग शिक्षिका को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव, वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव, प्राचार्य श्री अजीत सिंह, प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव, निदेशक डॉ. सविंद्र यादव, उप-प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर ऋतु शर्मा तथा विजय सोनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!