A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ट्रक चालक की समझदारी से सोमवार रात टला बड़ा हादसा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने गलत साइड में घुमाया स्टीयरिंग, बड़ा हादसा टला

ट्रक चालक की समझदारी से सोमवार रात टला बड़ा हादसा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने गलत साइड में घुमाया स्टीयरिंग, बड़ा हादसा टला परासिया। सोमवार रात मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने तत्काल स्टीयरिंग घुमाकर ट्रक को गलत साइड की ओर ले लिया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे कीचड़ में चला गया और पलटने से बच गया।

IMG 20260819 102850
Oplus_131072ट्रक चालक की समझदारी से सोमवार रात टला बड़ा हादसा
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने गलत साइड में घुमाया स्टीयरिंग, बड़ा हादसा टला
परासिया। सोमवार रात मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने तत्काल स्टीयरिंग घुमाकर ट्रक को गलत साइड की ओर ले लिया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे कीचड़ में चला गया और पलटने से बच गया।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार काफी तेज गति से ट्रक के सामने आ गया था। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाने के साथ ही ट्रक को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे कीचड़ में चला गया। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई।
स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की समझदारी और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना है कि चालक ने समय रहते सही निर्णय नहीं लिया होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
स्थानीय रहवासियों ने मार्ग पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस रास्ते पर वाहनों की गति तेज रहती है, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ब्रेकर बनने से वाहनों की गति नियंत्रित होगी और हादसों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!