
खारड़ा शरहद NH 62 पर संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर की परिक्रमा से बड़ी से बड़ी बला दूर।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा सरहद पर गाजन गढ़ जाने वाले रास्ते चोराहा पर प्राचीन संकट मोचन हनुमान जी का मंदिर आया हुआ है यहां करीब 50 वर्षों से पुजारी गोकुलदास पुत्र माधुदास वैष्णव पूजा कर रहे हैं ।पुजारी गोकुल दास जी ने बताया कि यहां पर कोई पेड़ पौधे नहीं थे मैं यहां पूजा अर्चना करनी चालू की तब से यहां बड़ के चार वृक्ष लगाए कई नीम के पौधे लगाए आज बहुत बड़े हो गए हैं। यहां संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर की परिक्रमा लगाने पर बुरी से बुरी बला व सब दुःख दूर होते हैं। चमत्कारी संकट मोचन हनुमान जी मंदिर हैं । यहां सैकड़ो भक्त दर्शन के लिए आते हैं।


[yop_poll id="10"]







