
डीडवाना-कुचामन, जिले में डीडवाना मुख्यालय पर मंगलवार को प्रशिक्षु पटवारियों की जिला स्तरीय संस्थागत परीक्षा का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार आयोजित परीक्षा का जायजा लिया और परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आयोजित हुई परीक्षा में 51 प्रशिक्षु पटवारियों ने भाग लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु तहसीलदार कृष्णपाल सिंह, अशोक कुमार, मीनाक्षी सहित परीक्षा नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]



