A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

महिला थाना की पहल से एक हुए 3 परिवार, आपस में चल रहे विवाद को निपटाया*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*महिला थाना की पहल से एक हुए 3 परिवार, आपस में चल रहे विवाद को निपटाया*

IMG 20240402 WA0106

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर*

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ के निर्देशानुसार महिला थाना व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडे के नेतृत्व में छोटी-मोटी गलतियों/घरेलू विवादों के कारण बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर दो परिवारों की खुशियों को पुनः वापस लाने का सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। उक्त के क्रम में आज 03 प्रकरणों में आवेदिका द्वारा विपक्षी अपने पति व परिजनों के विरुद्ध मारपीट व पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना अम्बेडकरनगर पर तलब किया गया एवं परिवारजनों के साथ दोनों पक्षों को जीवन में परिवार का महत्व व मूल्यों के बारे में अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को एक साथ परिवार में स्वजनों के साथ भेजा गया।

जिस क्रम में मिशन शक्ति अभियान व नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आवेदिका खुशबू पत्नी अमित निवासी जमुनीपुर , थाना को0 अकबरपुर,जनपद अंबेडकर नगर और माला पत्नी अमन निवासी सरैया , थाना जलालपुर,जनपद अंबेडकर नगर को थाना पर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया उक्त प्रार्थना पत्र में दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद था। दूसरा मामला जनपद के भीटी क्षेत्र का है जहां पर परमेश्वर पत्नी कविता निवासी खजुरी रामनाथपुर थाना भीटी ,जनपद अंबेडकर नगर द्वारा दिनांक 26.03.24 को थाना स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया उक्त प्रार्थना पत्र में दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद था।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!