A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जंगल किनारे मवेशी चराने गए भोलेराम को बाघ ने बनाया निवाला, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी भोलेराम (उम्र 55 वर्ष) पुत्र चुन्नीलाल जंगल किनारे मवेशी चराने गए थे तभी जंगल से निकले बाघ ने भोले राम पर हमला बोल दिया।

IMG 20240409 WA0034

चीख़-पुकार सुनकर मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाकर बाघ के मुंह से भोलेराम को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बाघ भोलेराम को घसीटता हुआ जंगल में ले गया। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई जिस पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। खोजबीन शुरू की गई जब तक भोले राम को ढूंढा गया तब तक बाघ शव को आधा खा चुका था। ग्रामीणों द्वारा शव को उठाकर बाहर लाया गया।

IMG 20240409 WA0037

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई। बाघ के हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक भोलेराम की पत्नी मुन्नी देवी, दो पुत्र, बड़ा बेटा धर्मपाल, दूसरा बेटा जोगेश कुमार, व चार बेटीयां है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

 

IMG 20240409 152555सूचना मिलने पर माधोटांडा थानाध्यक्ष अचल कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!