A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेश

शत प्रतिशत रहा श्री गौरी शंकर बालिका इण्टर कालेज रोशनपुर आजमगढ़ का बोर्ड परीक्षाफल

मिष्ठान खिलाकर किया गया छात्राओं का सम्मान

शत प्रतिशत रहा श्री गौरी शंकर बालिका इण्टर कालेज रोशनपुर आजमगढ़ का बोर्ड परीक्षाफलIMG 20240422 WA0335

जहानागंज। यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10 एवं 12 का परीक्षाफल 20 अप्रैल 2024 शनिवार को घोषित किया गया जिसमें क्षेत्र के श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। आज सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

इस अवसर पर टापर छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। परीक्षाफल को देखते हुए छात्राएं फूले नहीं समा रहीं थी।

87.8 प्रतिशत अंक पाकर उजाला प्रथम रही वहीं 87.3 प्रतिशत अंकों के साथ निधी यादव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 86.3 प्रतिशत अंकों के साथ खुशी यादव तीसरे स्थान पर रहीं । कक्षा 12 कला वर्ग में 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ श्वेता यादव प्रथम स्थान पर रही। वहीं 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी सिंह द्वितीय तथा 81. 2 प्रतिशत अंकों के साथ शिल्पा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिया कुमारी प्रथम , 83प्रतिशत प्राप्त कर प्रियंका सिंह द्वितीय व 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रूचिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा परिसर में शिक्षा का जो माहौल बनाया गया है परीक्षाफल से वह प्रत्यक्ष दिख रहा है। अभिभावकों के विश्वास पर विद्यालय लगातार खरा उतर रहा है और आगे भी उतरता रहेगा। शानदार सफलता के लिए उन्होने अभिभावकों, छात्रों एवं सभी शिक्षकों को बधाई दिया। विद्यालय के उपप्रबंधक ने आए हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता रंजू सिंह ने किया इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्वेता सिंह सहित संदीप सिंह, चंद्रकला सिंह, मनोज विश्वकर्मा , आयशा सिद्दीकी , अर्चना यादव , राजीव चौहान, अर्चना मिश्रा , विनोद खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!