उत्तर प्रदेश

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लाइन सभागार कक्ष में हुई बैठक

*आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लाइन सभागार कक्ष में हुई बैठक*

 

-अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्याशियों के नामांकन हेतु समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकगण के साथ मीटिंग

 

बस्ती -अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत दिनांक 29 अप्रैल 2024 से 06 मई 2024 तक जनपद बस्ती में होने वाले प्रत्याशियों के नामांकन हेतु समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकगण के साथ मीटिंग की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बताया गया कि जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारीगण को प्रभारी नियुक्त करते हुए थाना प्रभारियों, महिला पुलिस, पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ चप्पे-चप्पे पर ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश-निर्देश एवं धारा 144 का शत–प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को दृढ़ता के साथ ड्यूटी करने एवं शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं उच्चाधिकारीगण के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, प्रभारी चुनाव सेल, समस्त थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक एव अन्य अधिकारी/कर्मचारी रहे मौजूद

अजीत मिश्रा

बस्ती उत्तर प्रदेश

Back to top button
error: Content is protected !!