A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमताज़ा खबरबिहारसीवान

शादी से शामिल होकर लौट रहे, मां बेटे को तेज रफ्तार वाहन ने रौदा, मां की मौत।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनके बाइक में टक्कर मार दिया

 

सीवान : जिले में शनिवार को मनहूस साबित हुई जहां सड़क दुर्घटना में लगातार वृद्धि देखने को मिल रहा है ताजा मामला आंदर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतका की पहचान असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव निवासी विनोद सिंह की पत्नी सुनीता देवी(48) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अपने बेटे भानु प्रताप के साथ अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने लकड़ी पड़ौली गई थी।जहां से दोनों वापस अपने घर छितनपुर लौट रहे थे। तभी आंदर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनके बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जख्मी को पटना किया रेफरमृतक महिला का फाइल फोटो

 

जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के बेटा का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीवान के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए है, जहां इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना के बाद पूरे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कराया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

 

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

 

थानाध्यक्ष ने बताया की परिजन के फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वाहन और उसके चालक को पकड़ने में पुलिस जुटी है। जल्दी ही चालक को पकड़ लिया जाएगा। समाचार प्रेषण तक पुलिस अनुसंधान करने में जुटी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!