A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में जैव-विविधता प्रबंधन समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240508 WA0052

बुधवार को वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन में वन परिक्षेत्र कार्यालय रीठी में जैव-विविधता प्रबंधन समितियों, व्यापारियों व अन्य संबंधी हितधारकों की एक दिवसीय कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में विभाग द्वारा चयनित मास्टर ट्रेनर मोहन नागवानी व सुधांशु तिवारी द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल के सहयोग से कार्यशाला में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।IMG 20240508 WA0051

कार्यशा ला में प्रशिक्षक मोहन नागवानी एवं सुधांशु तिवारी द्वारा जैव-विविधता अधिनियम के क्रियान्वयन, उद्देश्य व लोक जैव-विविधता पंजी निर्माण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान समितियों के मुख्य कार्य जैसे जैव-विविधता का संरक्षण व संवर्धन, संसाधनों का पोषणीय व संवहनीय उपयोग प्राप्त लाभ का न्यायसंगत बंटवारा एवं लोक जैव-विविधता पंजी निर्माण से सभी को अवगत कराया गया। कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जीव-जंतुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिससे कि विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को बचाया जा सके। पूर्व में काफी जीव-जंतु जगह-जगह विचरण करते दिख जाते थे लेकिन आज उन जीव-जंतु को खोजने के बाद भी नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जैव-विविधता समिति के माध्यम से संकटग्रस्त जीव-जंतु एवं प्रजाति को संरक्षित करने की आवश्यकता है।IMG 20240508 WA0053

इस दौरान रतीराम रैदास, दीपक जैन, देवेन्द्र जैन, प्रीतम राय, किशन राय, विनय जैन, श्याम राय, राजेश राय सहित रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम वन समिति अध्यक्ष, सचिव व स्टाफ उपस्थित था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!