A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

संगीतमय रामायण पाठ की लहरियों से देर रात तक बंधा रहा समा

रीठी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240508 WA0003 1

रीठी नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित सुप्रसिद्ध नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को संगीतमय रामायण पाठ का सुंदर आयोजन किया गया। खम्हरिया नंबर 01 से पहुंची रामायण मंडली ने संगीतमय रामचरितमानस की लहरियों से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। ढोलक, मंजीरा, तबला और हारमोनियम के बीच हुए संगीतमय रामायण पाठ ने देर रात समा बांध रखा। नगर सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी खुशहाली की कामना की। देखा गया कि इस उपलक्ष्य पर मंदिर में विराजित भगवान भोलेनाथ को दूल्हा बनाया गया था वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमान जी महाराज का भी विशेष श्रृंगार किया गया था। संगीतमय कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।IMG 20240508 WA0001 1

इस अवसर पर अनिल कंदेले, मनोज पाल, राजेश पाटकर, रीतेश गुप्ता, ऋषभ पाल, कंचन श्रीवास, निशांत नामदेव, अभिषेक लखेरा, सूरज पाल, दीपक यादव, सोनेलाल कुशवाहा, सोनू सेन मंजा, प्रहलाद बर्मन, हेरत ठाकुर, राशु कंदेले, आशुतोष बर्मन, जयदीप बिचपुरिया, राजेश रैकवार, दीपक रैदास, अजीत बेगा, पंडित अनुज दुबे, सूरज रैकवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!