बेगू / नई दिल्ली। सेल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा आयोजित सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट लॉन्च एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं लीग कमिश्नर चेतन शर्मा एवं पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में लीग के चेयरमैन राजेश झा, वाइस चेयरमैन रवि चिकारा तथा निदेशक मुकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों की मौजूदगी में सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेश झा ने क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्देश्य, प्रतियोगिता की तैयारियों, आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की। लीग को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह बढ़ाने तथा क्रिकेट के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के बारे मे जानकारी दी ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लीग से जुड़ी आगामी गतिविधियों और आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। वेबसाइट के माध्यम से लीग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।