A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

संदेहास्पद परिस्थिति में अधेड़ की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

 

संदेहास्पद परिस्थिति में अधेड़ की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

कटेया गोपालगंज

कटेया थाना क्षेत्र के नंदपट्टी में शनिवार को एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी।इस मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में मृतक राजेंद्र यादव के पुत्र शत्रुघन यादव ने आरोप लगाया है कि शनिवार की दोपहर मेरे पिताजी दरवाजे पर मिट्टी बराबर कर रहे थे।तभी मेरे पड़ोसी हरिहर गोंड़ मेरे पिताजी से आकर उलझ गए और मारपीट करने लगे।उसी दौरान वे मेरे पिताजी को धक्का दे दिए।जिससे मेरे पिताजी सिर के बल जमीन पर गिर गए।जिसके कारण उनकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पुलिस मृतक के पुत्र के दिए आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!