?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

ऑपरेशन के दौरन एएमयू के प्रोफेसर की मौत , लापरवाही का आरोप

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ ऑपरेशन के दौरन एएमयू के प्रोफेसर की मौत , लापरवाही का आरोप

Screenshot 2024 0307 131233 16

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आईटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर की उपचार के दौरान मौत हो गई । परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है । आरोप ये भी है की शिकायत के बावजूद भी पुलिस परिजनों की एक न सुनी । 1 घण्टे बाद मामला एडीएम में पहुंचा तब पुलिस हरकत में आई । उधर , भाजपा विधायक अनिल पाराशर विधायक मोके पर पहुंच गए । उन्होंने आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया । एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर रामपाल सिंह ढाका को शुक्रवार को उपचार के लिए नेडिकल रोड स्थित आईटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने उनके गले का ऑपरेशन किया । ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते एसोसिएट प्रोफेसर रामपाल के गले की ब्लड की नस कट गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । मौत के उपरांत घण्टो मृतक एसोसिएट प्रोफेसर के शव को परिजन एंबुलेंस में लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटते रहे । 4 घंटे बाद एडीएम सिटी के संज्ञान में नामला आने पर पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । मृतक के भाई मुकुंद सिंह ने कहा कि आरोपी अस्पताल संचालक व डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए । वहीं , एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर रामपाल ढाका की मौत का मामला संज्ञान में आया है । मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है । पूरे मामले की जांच करने के साथ रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम करा कर अग्रिन कार्रवाई की जा रही है । वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर एएमयू के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर बताये जाने के मामले पर एडीएम सिटी ने बताया कि सीएमओ को जांच के कहा गया है जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । उधर , बीजेपी विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि पूरे प्रकरण में सीएमओ की कमी मानता हूं । सीएमओ को पूर्व में भी जनप्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि महानगर सहित जनपद में अवैध अस्पताल चल रहे हैं । लेकिन लचर कार्य प्रणाली के तहत आज तक सीएमओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है । कहीं ना कहीं सीएमओ की लचर कार्य प्रणाली भी अस्पताल संचालकों की गलत कार्यप्रणालियों को बढ़ावा दे रही है । अवैध अस्पताल संचालन के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराऊंगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!