बिहारदरभंगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम।

दरभंगा, 21 जून 2024 :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिए योग परम आवश्यक है। योगाभ्यास से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। योग करने से शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। यह मानसिक, शारीरिक, नैतिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में मानव मशीन बनता जा रहा है और अस्वस्थ एवं तनावपूर्ण जीवन जीने के लिए मजबूर है। प्रदूषित भोजन-पानी, दूषित हवा, कार्य का अतिरिक्त दबाव, कंप्यूटर आदि का उपयोग हमारे मन मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में योगासन अतिआवश्यक होता है।
कार्यक्रम में राहुल उपाध्याय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
Sitesh Choudhary
[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!