
………….प्रेस विज्ञप्ति…………
गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 07.07.2024 कोः-
01. गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त प्रमोद रिकयासन, पे0 प्रसाद रिकयासन, सा0 नदैरा, थाना गुरूआ, जिला गया को 05 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गुरूआ थाना कांड संख्या-225/24, दिनांक 07.07.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. मुफस्सिल थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त राजेन्द्र कुमार, पे0 स्व्0 प्रभु चौधरी, सा0 भदेजा, थाना मुफस्सिल जिला गया को 20 लीटर महुआ शराब एवं 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-573/24, दिनांक 07.07.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03. विष्णुपद थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त विरेन्द्र लाल, पे0 स्व0 रामासार लाल, सा0 भदेजी, थाना मुफस्सिल, जिला गया को 50 लीटर महुआ शराब एवं 01 ई-रिक्सा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विष्णुपद थाना कांड संख्या-200/24, दिनांक 07.07.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
04. फतेहपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-215/24, दिनांक 07.07.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
05. वजीरगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 05 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड संख्या-456/24, दिनांक 07.07.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज







