जयपुर ग्रामीण
जालसू पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम रोजदा में विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय में नहीं बैठने पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि रोजदा ग्राम पंचायत में सहायक अभियंता कार्यालय स्वीकृत हो गया था जिसका रोजदा के सामुदायिक भवन में उद्घाटन भी किया गया था और सहायक अभियंता कार्यालय में लगभग तीन महीने तक बैठे भी थे, लेकिन अब वह सरदारपुरा में बैठने लगे हैं। इसके खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है। सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने मिलकर सरदारपुरा पावर हाउस पर धरना दिया और कार्यालय को रोजदा में ही रखने की मांग की।
[yop_poll id="10"]










