
कुशीनगर/कसया , नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जन सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर उनको पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करने के क्रम में बुधवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू स्थित जूनियर हाइस्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम स्थित दो प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर विद्यालय में अध्ययनरत 275 बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, जियोमैट्री बॉक्स आदि भेंट किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने और अपने समाज व देश का नाम रौशन करने को कहा। बच्चों से उनकी रुचियां पूछते हुए खान पान पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विद्यालय के प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया और बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने में सहयोग हेतु नयी दिशा की प्रशंसा की।
कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 डीएस तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, आगंतुकों का स्वागत प्रधानाध्यापक प्रवीण राव व आभार प्रधान सुभाष कान्दू ने किया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ।
इस अवसर पर डॉ0 नित्यानंद श्रीवास्तव, बीईओ अमितेश कुमार, प्रो0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, हृदयानंद पांडेय, एआरपी विनोद शर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद धर दूबे, पेशकार गौड़, धर्मेंद्र गौड़, कन्हैया मिश्र, राधेश्याम, गोपी, अमित सिंह, तेज प्रताप सिंह, शैलवी वर्मा, राजू कुमार, धनंजय गुप्ता, धीरज मिश्र, मुरली मनोहर, सुमित राय, रितेश सिंह, अनिल तिवारी, अखिलेश वर्मा, हजरत अली, रमावती देवी, शमसीरा देवी आदि उपस्थित रहे। इस




