
अयोध्या
बंगाल राज्य में सनातन समाज के साथ हो रही बर्बरता को लेकर सोशल मीडिया से प्राप्त होने वाली अब तक लगभग सभी मामले को लेकर रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने अपने
हेंडल अकाउंट से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को साझा करते हुए कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने मांग की है।उन्होंने कि स्थिति भयावह रूप धारण कर चुकी है।बंगाल राज्य पर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराने पर 15 जुलाई से अखिल ब्रह्माण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी को साक्षी मान मौन धारण कर राष्ट्रहित में बंगाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर अवैध रूप से बसाए गए करोड़ों रोहिंग्या बांग्लादेशी आतंकियों को बलपूर्वक भारत की सीमा से बाहर खदेड़ने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्रि महापर्व चल रहा है जिसमे वर्ष 2014 से माननीय प्रधानमन्त्री मोदी जी के निमित्त चल रहे धार्मिक अनुष्ठान अन्तर्गत नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू है जिसकी पूर्णाहुति 15 जुलाई शुभ दिन सोमवार को मध्याह्न बेला के अभिजित मुहूर्त में सम्पन्न कर सायं 7 बजे से भगवती महासरस्वती जी का आवाहन कर बंगाल राज्य के प्रति महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी का ध्यान आकर्षित कराने की प्रार्थना करते हुए मौन उपासना का कर्म शुरू किया जाएगा।महामहिम राष्ट्रपति महोदया और माननीय प्रधानमंत्री जी को रजिस्टर्ड डाक द्वारा ज्ञापन भेजा गया है।











