
इटवा। बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने शनिवार सुबह चौखड़िया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्ला चौराहे पर एक गांव की बालिका को दुकान पर बिठाकर दुकानदार के साथ पिता गैस सिलिंडर लेने चला गया। इसी दौरान अकेला पाकर दुकानदार के भाई ने लड़की से छेड़खानी करने लगा था। इटवा पुलिस मुकदमा दर्ज करके उसकी खोज में थी। गिरफ्तार आरोपी इटवा थाने के संग्रामपुर निवासी इमरान बताया जा रहा है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।





