A2Z सभी खबर सभी जिले की

इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा पद स्थापना एवं मित्रता समारोह का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल ली ग्रैंड मे किया गया

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा पद स्थापना एवं मित्रता समारोह का भव्य आ20260727 220051 COLLAGEयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल ली ग्रैंड मे किया गया

हरिद्वार –

इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा पद स्थापना एवं मित्रता समारोह का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल ली ग्रैंड मे किया गया .इस गौरवमयी समारोह मे वर्ष 2026.27 के लिए क्लब की नयी टीम का अधिकारिक रूप से पद स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम मे शहर की गणमान्य मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की .

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू कोचर एवं श्रीमती सुनीता मालिक ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की .कार्यक्रम मे नयी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी .नव निर्वाचित टीम मे पिछले दो वर्षों से अध्यक्ष के रूप मे सेवा कर रही डॉ सरिता अग्रवाल ,सेक्रेटरी श्रीमती कविता मेहता एवं डॉ शालिनी त्यागी आई एस ओ को उनके तीसरे कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी . नव निर्वाचित टीम मे डॉ सरिता अग्रवाल अध्यक्ष कविता मेहता सेक्रेटरी

सारिका त्यागी वाईस प्रेजिडेंट नीतू वर्मा कोषाध्यक्ष डॉ शालिनी त्यागी आई एस ओ एवं उर्मिला अग्रवाल को एडिटर बनाया गया

डॉ शालिनी त्यागी श्रीमती नीतू वर्मा एवं श्रीमती उर्मिला अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम को अपने कुशल संचालन से बखूबी संभाला .

सेक्रेटरी श्रीमती कविता मेहता ने क्लब द्वारा पिछले वर्ष की गयी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला .अपने अध्यक्षीय भाषण मे डॉ सरिता अग्रवाल ने अपने दो वर्षों के अनुभवों को साझा किया एवं आगामी वर्ष 2026-27 मे मुख्य रूप से किये जाने वाले प्रोजेक्ट्स की चर्चा की .ये वर्ष महिलाओ के लिए समर्पित करते हुए उन्होंने बालिकाओं के शिक्षा एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने के प्रयास पर बल दिया

हरित क्रांति की अवाश्य्कताओ के लिए पर्यावरण जागरूकता के अपने स्वप्न को पूरा करने की प्रतिबध्यता पर जोर दिया

क्लब सदस्यों द्वारा इंस्टालेशन दिवस पर पातंजल योग धाम आश्रम मे निर्धन बच्चों को स्टेशनरी दी गयी

समारोह मे क्लब की वरिष्ठ सदस्यों का एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित कियागया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!